मंदिर में बैठ कर यात्री करते हैं निगम की बसों की प्रतीक्षा
बलुआही तीन मुहानी के समीप बना शिव पार्वती मंदिर में यात्रियों को निगम की बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है. यात्रियों ने बताया कि भाई ये बिहार है, यहां की सरकारी बसों की यही नियति है. आखिर कहीं तो इंतजार करना पड़ेगा. इस लिए मंदिर में बैठकर प्रतीक्षा कर रहे हैं.
लाखों की लागत से बना था बस स्टैंड : लाखों की लागत से एनएच 31 पर बिहार राज्य परिवहन निगम द्वारा स्टैंड बनाया गया था. परंतु, देख रेख के अभाव में यह बस स्टैंड जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. यहां बने शौचालय, टायलेट आदि का हाल बेहाल है. यहां अब लोग पहुंचने से भी बचते हैं. किसी चाय पान की दुकान पर बैठकर काम चलाना पसंद करते हैं. पर बस स्टैंड की पोर्टिको में जाकर निगम की बसों प्रतीक्षा करना उपयुक्त नहीं समझते हैं.
सड़क हादसों में पंचायत रोजगार सेवक सहित तीन लोगों की मौत
बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों की पिटाई से चालक घायल
घायल चालक का एक निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज
घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर को लेकर हुआ फरार
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ले में रविवार की सुबह खेलने के दौरान एक गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में बच्चे को परिजन सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ दुर्घटना के बाद मृत बच्चे के परिजन व आक्रोशित मोहल्लेवालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी़
सड़क हादसों में…
इससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने चालक को घायलावस्था में थाना चौक के समीप एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पहुंचाया़ वहीं बच्चे को लेकर परिजनों के सदर अस्पताल जाने के बाद मौके पर फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा़ टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के बगलगीर चाचा के
गणेश कुमार के बयान चालक गढीविशनपुर निवासी मनोज यादव के पुत्र रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है़ वहीं उन्होंने बताया कि बच्चे को अस्पताल पहुंचाने व घायल चालक को चिकित्सक के यहां पहुंचाने के क्रम में ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा़ इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है़ बच्चे की मौत के बाद नगर परिषद् की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के पिता को 20 हजार रुपये प्रदान किया गया़
युवक की गयी जान
