लखीसराय. जिले के 23 केंद्रों पर मांगलवार को मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित की गयी. इस दौरान किसी तरह की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त है. मैट्रिक की परीक्षा में दोनों पालियों में गणित की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में 10 हजार 384 में 10 हजार 128 छात्र छात्रा शामिल हुए. जबकि पहली पाली में 256 एवं दूसरे पाली में 534 छात्र छात्रा ही शामिल नहीं हो सके. परीक्षा के दौरान सभी दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी एवं एसडीओ चंदन कुमार, डीडीसी सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्र के अंदर प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से छात्र छात्राओं को प्रवेश कराया गया. दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे तक अंदर प्रवेश कराया गया. शाम 5:15 बजे तक परीक्षा का संचालन कराया गया. वहीं दूसरे दिन भी कदाचार के आरोप में एक भी छात्र-छात्रा को निष्कासित नहीं किया गया.
————————————————————————मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश
राजकीय उच्च विद्यालय हलसी की घटना, एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
फोटो संख्या 10- इलाजरत छात्राप्रतिनिधि, हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गयी. छात्रा की पहचान मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी पंकज पासवान के 16 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में पहचान हुई है. मौके पर उपस्थित केंद्राधीक्षक रामानुजन प्रसाद ने बताया कि अचानक से दूसरी पाली में मैट्रिक परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में ही सृष्टि की तबीयत बिगड़ने एवं बेहोश होने की सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और बीमार छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले से ही सृष्टि की तबीयत ठीक नहीं थी. वर्तमान में अस्पताल में उसकी स्थिति में सुधार होने की पुष्टि की जा रही है. उपस्थित डॉ शंभू कुमार ने बताया कि सृष्टि सांस लेने तकलीफ होने के कारण परीक्षा के दौरान बेहोश हुई है. जहां अभी सृष्टि की हालात सुधार में है. परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने इस घटना पर गहरायी से ध्यान दिया है. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और परीक्षार्थियों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जायेगा.
——————————————————————————–डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
