लखीसराय : भारत का छात्र फेडरेशन की जिला कमेटी की एक बैठक रविवार को नया बाजार स्थित महामाया रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सुभाष कुमार ने की. बैठक में पिछले बैठक में की गयी कार्यों पर चर्चा की गयी. वहीं हरियाणा के रोहतक में एसएफआइ के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी का चयन किया गया. जिसमें सुभाष कुमार, सुधीर कुमारराहुल कुमार, रौशन कुमार,
बलराम कुमार का चयन किया गया. वहीं बैठक में एसएफआइ के द्वारा सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया. जबकि 30 अप्रैल को भगत सिंह का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया वहीं डा आंबेडकर की जयंती समारोह भी मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अजय कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, अमर्त्य सेन, सुधीर कुमार, कुमार गौरव, विक्की कुमार सहित एसएफआइ के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
