रामगढ़ चौक में 123 व हलसी में 141 ने किया नामांकन

लखीयराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पंचायत चुनाव को ले नामांकन का कार्य संपन्न हुआ. रामगढ़ चौक में अंतिम दिन विभिन्न पदों के कुल 123 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 13, सरपंच पद […]

लखीयराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पंचायत चुनाव को ले नामांकन का कार्य संपन्न हुआ. रामगढ़ चौक में अंतिम दिन विभिन्न पदों के कुल 123 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 13, सरपंच पद के लिए 07, पंसस पद के लिए 05, पंच पद के लिए 60 व वार्ड सदस्य पद के लिए 38 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया.

रामगढ़ में अंतिम दिन मुखिया पद के लिए नामांकन करनेवालों में औरे पंचायत से पूर्व मुखिया मुकेश ठाकुर के अलावे कन्हैया कुमार, रेखा देवी व शंभु शरण, नंदनामा पंचायत से मुखिया पद के लिए रेणु देवी व प्रतिमा देवी, भंवरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए रूणझुन देवी व कविता देवी शामिल हैं. इधर हलसी प्रखंड कार्यालय में नामांकन के पांचवें दिन कुल 141 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया

रामगढ़चौक प्रखंड में 525 प्रत्याशियों ने भरा परचा : लखीसराय. जिले के रामगढ़चौक प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पंचायत चुनाव नामांकन का कार्य संपन्न हुआ. पिछले छह दिनों तक चले नामांकन में विभिन्न पदों के कुल 525 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >