शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

चकाई : प्रखंड स्थित निबंधन कार्यालय में कातिब के रूप कार्यरत जागेश्वर यादव के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को आंबेडकर भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड कातिब संघ के अध्यक्ष दशरथ राय, गोवर्धन सिंह, सुरेश पांडेय, राममूर्ति प्रसाद सहित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक के […]

चकाई : प्रखंड स्थित निबंधन कार्यालय में कातिब के रूप कार्यरत जागेश्वर यादव के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को आंबेडकर भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड कातिब संघ के अध्यक्ष दशरथ राय, गोवर्धन सिंह, सुरेश पांडेय, राममूर्ति प्रसाद सहित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की़

असामाजिक तत्वों का अड्डा बना मंदिर परिसर :
गिद्धौर. प्रखंड स्थित अधिकांश मंदिर इन दिनों असमाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है़ इससे इस इलाके के श्रद्धालुओं को इन मंदिरों में पूजा करने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़ बताते चलें कि प्रखंड स्थित पंचमंदिर, बाबा बुढ़ानाथ मंदिर, बजरंग बली मंदिर में दिन भर गंजेड़ियों व नशेड़ियों की जमात लगी रहती है़ इससे दिन ब दिन मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल होती जा रही है़ श्रद्धालु अब मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर कतराने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >