दो लाख की संपत्ति जली

सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित कटेहर गांव में आग लगने से एक मोटर साइकिल सहित दो लाख की संपत्ति जल गयी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिन के तीन बजे अशर्फी यादव के डेरा में आग लग जाने से एक मोटर साइकिल सहित फूस के झोपड़ी में रखा अनाज व घरेलू […]

सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित कटेहर गांव में आग लगने से एक मोटर साइकिल सहित दो लाख की संपत्ति जल गयी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिन के तीन बजे अशर्फी यादव के डेरा में आग लग जाने से एक मोटर साइकिल सहित फूस के झोपड़ी में रखा अनाज व घरेलू समान जल कर नष्ट हो गया.

ग्रामीणों व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना पर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के रविशंकर सिंह अशोक, अधिवक्ता ओम प्रकाश साह, समाज सेवी शैलेंद्र सिंह उर्फ पिंटू कुमार सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर पीडि़त परिवार से घटना की जानकारी ली. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका.
दो जगहों पर फसल जल कर नष्ट
सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती शाम्हो थाना क्षेत्र चालीस बहियार में आग लगने से खेत में लगी एक बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को अनायास खेत में आग लगने से अकबरपुर चालीस निवासी उमेश राय व नारायण ठाकुर के खेत में लगी गेहूं की फसल जल गयी. वहीं ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया.
वहीं चानन थाना अंतर्गत रामनगर बहियार में गुरुवार की दोपहर गेहूं की खेत में आग लगने से 6-7 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जल गयी. इस संबंध में रामनगर निवासी बालेश्वर यादव ने बताया कि सूर्यगढ़ा निवासी तनिक यादव का जमीन रामनगर में है. इसे देवन यादव बटाई करता था. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >