चापाकल खराब रहने से राहगीरों को परेशानी

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के गोपालपुर पंचायत स्थित गरीबनगर गांव के काली स्थान के पास लगे चापाकल बीते छह माह से खराब रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले सप्ताह से गरमी का पारा दिन व दिन चढ़ता जा रहा है. इस बाबत लोगों ने कई बार जन प्रतिनिधियों से […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के गोपालपुर पंचायत स्थित गरीबनगर गांव के काली स्थान के पास लगे चापाकल बीते छह माह से खराब रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले सप्ताह से गरमी का पारा दिन व दिन चढ़ता जा रहा है. इस बाबत लोगों ने कई बार जन प्रतिनिधियों से लेकर विभाग तक को इसकी सूचना दी गयी बावजूद इसके विभाग से लेकर जन प्रतिनिधि तक इसकी मरम्मती को ले उदासीन बने हुए हैं. ग्रामीण हरि लाल मिस्त्री, वसंत शर्मा, पवन पासवान , रामचंद्र पासवान आदि ने विभाग से चापाकल को अति शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >