कजरा पुलिस लगा रही जागरूकता बोर्ड

कजरा : अपराध पर नकेल कसने व आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर लखीसराय पुलिस एसआइइ योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, वाहन पड़ाव, चौराहे आदि पर जागरूकता बोर्ड लगा कर एक अभियान के तहत सतर्क कर रही है. वहीं उक्त बोर्ड को कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के देखरेख में कजरा थाना […]

कजरा : अपराध पर नकेल कसने व आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर लखीसराय पुलिस एसआइइ योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, वाहन पड़ाव, चौराहे आदि पर जागरूकता बोर्ड लगा कर एक अभियान के तहत सतर्क कर रही है. वहीं उक्त बोर्ड को कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के देखरेख में कजरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी लगाया गया है. इसमें आम आदमी से अपील करते हुए लिखा गया है कि बैग, रेडियो, टॉर्च, मोबाइल, खिलौना अथवा कोई लावारिश खिलौना व उपकरण जिसमें अनावश्यक तार आदि लगे हो मिले, तो तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दें.

इसके अलावे बोर्ड में यह भी लिखा गया है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके मुहल्ले अथवा गांव में दिखता है तथा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है, तो गुप्त रूप से उसकी फोटो लेकर इसकी सूचना अविलंब निकटतम थाने अथवा बोर्ड में अंकित दूरभाष नंबर पर दें, क्योंकि ऐसा व्यक्ति कोई भगोड़ा, अपराधी, नक्सली आदि हो सकता है.

बोर्ड में पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9431800008, अपर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9471002932, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9431800024, पुलिस उपाधीक्षक के मोबाइल नंबर 9708008313 आदि भी अंकित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >