नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महसोनी गांव की घटना घर में अकेली थी छात्रा लखीसराय/कजरा : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महसोनी गांव में रविवार को शराब के नशे में अधेड़ ने घर में घुस कर एक 11 वर्षीय चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. जिस समय यह घटना हुई छात्रा के माता-पिता […]

पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महसोनी गांव की घटना

घर में अकेली थी छात्रा
लखीसराय/कजरा : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महसोनी गांव में रविवार को शराब के नशे में अधेड़ ने घर में घुस कर एक 11 वर्षीय चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. जिस समय यह घटना हुई छात्रा के माता-पिता उसे घर में अकेला छोड़ पास के जंगल में जलावन लाने गये थे. जानकारी के अनुसार अकेले उक्त छात्रा को देख शराब के नशे में गांव के ही स्वर्गीय ढेबु मंडल के 45 वर्षीय पुत्र वकील मंडल उसके घर में घुस कर दुष्कर्म किया.
पीडि़ता के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने कथित आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई की. इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर गले में जुते-चप्पल का माला पहना गांव में घुमाया. सूचना पाकर पीरी बाजार थाने के सहायक थानाध्यक्ष रविकांत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व आरोपी वकील मंडल को तथा पीडि़ता को उसके पड़ोसी महिला के साथ थाने लाया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष विनोद राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त घटना के बारे में लखीसराय महिला थाने को सूचित किया गया है. वहां से नियमानुसार कोर्ट में पीडि़ता व आरोपी की पेशी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >