होली मिलन समारोह में लगाया गुलाल, दी बधाई

शहर में कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित लखीसराय : सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सदर प्रखंड के पीछे समाजसेवी सुजीत कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह किया गया. इसमें ढोलक की थाप, झाल, मृदंग पर होली गीत गाते हुए लोगों को झूमने को मजबूर […]

शहर में कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित

लखीसराय : सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सदर प्रखंड के पीछे समाजसेवी सुजीत कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह किया गया. इसमें ढोलक की थाप, झाल, मृदंग पर होली गीत गाते हुए लोगों को झूमने को मजबूर रहे.
वहीं नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में होली मिलन समारोह सह रंगोर पत्रिका का विमोचन किया गया. इस दौरान पत्रिका के संपादक रंजीत सम्राट ने लोगों को महामूर्ख सम्मेलन के हास्य गुण बताये व उपस्थित श्रोताओं को लोटपोट कर दिया. इधर स्थानीय तैलिक धर्मशाला के प्रांगण में अभाविप जिला इकाई लखीसराय के तत्वावधान में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर नगर महामंत्री प्रशांत कुमार, प्रकाश कुमार, अजीत कुमार, विक्की, शिवा, नीतिश कश्यप, छोटू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
वहीं बौद्ध बिहार प्रतिष्ठान ने नाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय परिवार के साथ होली मिलन समारोहपूर्वक मनाया. शिक्षक, छात्र-छात्राओं को अबीर-गुलाल लगा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गयी. इस अवसर पर संस्था के सचिव विश्वनाथ प्रसाद ने होली के महत्व पर चर्चा की तथा दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. इधर गोविंद भविष्य भारती शिक्षण सेवा संस्थान में संस्थापक पंकज कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान पंकज कुमार ने कहा कि होली सौहार्द का पर्व है. इसे प्रेम सद्भाव के साथ मनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >