एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी को लेकर जारी है छापेमारी

उत्पाद विभाग की छापेमारी दो गिरफ्तार लखीसराय : उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के निर्देश पर जिले में शराब बेचने वाले पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत देसी महुआ चुलाई शराब बिक्रेताओं के खिलाफ शनिवार को शहर के संत्तर मुहल्ला, स्टेशन के पास, नया टोला, तेतरहट, गुलनी, राम नगर आदि गावों में उत्पाद […]

उत्पाद विभाग की छापेमारी दो गिरफ्तार

लखीसराय : उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के निर्देश पर जिले में शराब बेचने वाले पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत देसी महुआ चुलाई शराब बिक्रेताओं के खिलाफ शनिवार को शहर के संत्तर मुहल्ला, स्टेशन के पास, नया टोला, तेतरहट, गुलनी, राम नगर आदि गावों में उत्पाद अवर निरीक्षक एस कुमार के द्वारा छापेमारी की गयी जिसमें एक महिला समेत दो को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
इस संबंध में पराशर शर्मा ने बताया कि संतर मुहल्ला व गुलनी से एक एक अवैध शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जिले में एक अप्रैल से एक भी दुकान पर अवैध शराब या किसी प्रकार की शराब न बिके और जिला शराब मुक्त हो इसके लिए विभाग को सख्त निर्देश दिया गया है. छापेमारी में जिला पुलिस के अलावे उत्पाद पुलिस शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >