आग से एक लाख से अधिक की फसल राख

लखीसराय : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मनियारचक गांव के समीप रविवार को खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से आठ किसानों की लगभग एक लाख रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गयी. अगलगी में बाबाजी यादव व मनोज यादव का पांच-पांच हजार अंटिया लेबारी का पूंज, महिंदर यादव का 80 […]

लखीसराय : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मनियारचक गांव के समीप रविवार को खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से आठ किसानों की लगभग एक लाख रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गयी. अगलगी में बाबाजी यादव व मनोज यादव का पांच-पांच हजार अंटिया लेबारी का पूंज,

महिंदर यादव का 80 बोझा मटर व मसूर का बोझा, अर्जुन यादव की फूस की झोंपड़ी, राजा यादव का 250 बोझा मसूर, निवास यादव का 200 बोझा मसूर, अधिक यादव का 120 बोझा खेसारी, सरसों व मसूर व चंदन यादव का 80 बोझा मसूर जलने की सूचना है. ग्रामीणों की तत्परता से दमकल को सूचना देकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष विनोद राम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >