निशान यात्रा. गोशाला से निकाली गयी झांकी रही आकर्षण का केंद्र

फाल्गुन महोत्सव का आगाज मारवाड़ी समुदाय के लोगों ने रविवार को गौशाला से निशान शोभायात्रा निकाली. इसमें 125 निशान के साथ रंगारंग झांकी में भगवान श्री कृष्ण व गणेश के रूप धरे कलाकार रहे मुख्य आकर्षण रहे. शोभायात्रा में खूब अबीर-गुलाल उड़े व भक्ति संगीत की धुन पर लोग थिरकते रहे. लखीसराय : फाल्गुन महीने […]

फाल्गुन महोत्सव का आगाज

मारवाड़ी समुदाय के लोगों ने रविवार को गौशाला से निशान शोभायात्रा निकाली. इसमें 125 निशान के साथ रंगारंग झांकी में भगवान श्री कृष्ण व गणेश के रूप धरे कलाकार रहे मुख्य आकर्षण रहे. शोभायात्रा में खूब अबीर-गुलाल उड़े व
भक्ति संगीत की धुन पर लोग थिरकते रहे.
लखीसराय : फाल्गुन महीने की 11वीं तिथि शनिवार को मारवाड़ी समाज की ओर से स्थानीय गौशाला के प्रांगण से विशाल निशान शोभायात्रा निकाल फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ किया गया. निशान यात्रा से पूर्व अहले सुबह श्री श्याम मंदिर में मंगला आरती की गयी. इसके बाद गौशाला प्रांगण में ज्योत व भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया व निशान शोभायात्रा निकाली गयी. निशान शोभायात्रा में 125 लोग निशान(झंडा) लेकर चल रहे थे.
साथ में डीजे पर भक्ति संगीत की धुनें बज रहीं थी. शोभायात्रा में आगे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा व भगवान श्री कृष्ण का रूप धरे कलाकर आकर्षण का केंद्र बन रहे थे. शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के लोग अपने पारंपरिक लिबास में होली गीतों व भक्ति संगीतों पर थिरकते हुए अबीर व गुलाल एक दूसरे को लगा व हवा में उड़ा रहे थे. निशान शोभायात्रा नया बाजार स्थित गौशाला से प्रारंभ हुई व नया बाजार मुख्य सड़क व पचना रोड होते हुए पुरानी बाजार धर्मशाला स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई. निशान शोभायात्रा में काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल थे.
निशान पदयात्रा में महिलाओं की काफी भागीदारी रही. तीन दिनों तक चलने वाले श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत शनिवार को निशान शोभायात्रा के अलावे शाम में श्री श्याम मंदिर प्रांगण में सायं ग्यारस ज्योत-भजन, नृत्य नाटिका व फूलों की रंग-भरी होली श्याम के संग कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं रविवार को बारस घोक, श्री श्याम ज्योति पाठ-भावपूर्ण नाटिका व महाप्रसाद वितरण के साथ श्री श्याम फागून महोत्सव का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >