क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शिवनडीह विजयी फोटो:-6(विजयी टीम के खिलाडि़यों को सम्मानित करते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व अन्य)जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला में किऊल नदी के किनारे मकर संक्रांति के अवसर पर कल्याणपुर क्रिकेट समिति की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मैच में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मैच शिवनडीह तथा मां बिषहरी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया.फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवनडीह की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 80 रन का स्कोर खड़ा किया .जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी मां बिषहरी की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी.मैच के अंत में राहुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा श्रवण कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अवर निरीक्षक बुद्धदेव पासवान,अरविन्द कुमार,नगर पार्षद प्रदीप कुमार राम, समाजसेवी सकलदेव राम, रितु कुमार, मुकेश कुमार, नवीन कुमार,राम कुमार,संतोष कुमार,पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शिवनडीह विजयी
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शिवनडीह विजयी फोटो:-6(विजयी टीम के खिलाडि़यों को सम्मानित करते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व अन्य)जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला में किऊल नदी के किनारे मकर संक्रांति के अवसर पर कल्याणपुर क्रिकेट समिति की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी […]
