बड़ी घटना की फिराक में थे नक्सली

बड़ी घटना की फिराक में थे नक्सली नक्सली नेता पिंटू राणा ने किया था सोनो बाजार की रेकीघटना के दिन पुलिस ट्रैपिंग की थी योजना-रेकी कराने वाले नक्सल सहयोगी कमल बर्णवाल ने पुलिस के समक्ष किया खुलासाप्रतिनिधि, सोनो(जमुई)नक्सलियों द्वारा इसी माह सोनो बाजार स्थित एक लक्ष्य पर आक्रमण कर बड़ी घटना को अंजाम देने की […]

बड़ी घटना की फिराक में थे नक्सली नक्सली नेता पिंटू राणा ने किया था सोनो बाजार की रेकीघटना के दिन पुलिस ट्रैपिंग की थी योजना-रेकी कराने वाले नक्सल सहयोगी कमल बर्णवाल ने पुलिस के समक्ष किया खुलासाप्रतिनिधि, सोनो(जमुई)नक्सलियों द्वारा इसी माह सोनो बाजार स्थित एक लक्ष्य पर आक्रमण कर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी़ इतना ही नहीं घटना के दौरान थाना से निकले पुलिस को भी ट्रैप कर वर्ष 2009 की घटना दुहराते हुए पुलिस बल को भी टारगेट करने की योजना थी़ घटना को अंजाम देने से पूर्व लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते व अन्य सभी स्थितियों को लेकर नक्सली एरिया कमांडर ने सोनो बाजार में दस दिनों के अंदर दो बार रात्रि में रेकी भी किया था़ इन बातो का खुलासा हिरासत में लिए गए तिलवारिया निवासी नक्सल सहयोगी कमल बर्णवाल ने पुलिस के समक्ष किया़ इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नक्सलियों के निशाने पर एक पूर्व जन प्रतिनिधि है. जिन्होंने अपना गांव छोड़कर सोनो में रहना शुरू किया है़ कमल ने ही पिंटू राणा को उनके घर व आसपास के रास्ते सहित तमाम नजदीकी क्षेत्र की रेकी बीते 11 जनवरी की देर शाम को करवाया था़ इससे आठ दिन पूर्व भी नक्सली कमांडर ने सोनो के अपने लक्ष्य की रेकी कमल के साथ किया था़ घटना के दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई के लिए निकलने पर पुलिस पर भी आक्रमण कर उनके हथियार लूटने की योजना थी़ बताते चलें कि वर्ष 2009 में सोनो चौक पर शाम के वक्त पुलिस गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर न सिर्फ आधे दर्जन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दिया था बल्कि उनके हथियार भी लूट लिया था़ नक्सलियों द्वारा एक बार फिर 2009 की घटना की पुनरावृत्ति करने की योजना थी़ कमल के द्वारा उपरोक्त खुलासे के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गयी है़ कमल के निशानदेही पर लगातार छापेमारी की जा रही है़ कमल के साथ पकड़े गए झाझा के हथिया गांव निवासी विजय यादव ने भी इस संदर्भ में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराया है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि कमल व विजय नक्सली एरिया कमांडर के संपर्क में रहता था़ ये दोनों कई प्रकार की सूचना व सहयोग नक्सलियों तक पहुंचाता था़ गिरफ्तार युवक के खुलासे से पुलिस को यह भी पता चला कि सोनो के अलावे क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना नक्सलियों ने बना रखी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >