मारपीट में दो लोग जख्मी

मारपीट में दो लोग जख्मी सूर्यगढ़ा पीएचसी में चिकित्सक व कर्मी नहीं होने पर घायलों का निजी क्लिनिक में किया गया इलाज प्रतिनिधि, मेदनीचौकीशुक्रवार को दोपहर बाद 1.30 बजे सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में निस्ता ग्रामवासी बाजो […]

मारपीट में दो लोग जख्मी सूर्यगढ़ा पीएचसी में चिकित्सक व कर्मी नहीं होने पर घायलों का निजी क्लिनिक में किया गया इलाज प्रतिनिधि, मेदनीचौकीशुक्रवार को दोपहर बाद 1.30 बजे सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में निस्ता ग्रामवासी बाजो यादव व रतनुपुर निवासी विकास साव शामिल हैं. विवाद का निबटारा कर टोड़लपुर पंचायत मुखिया राकेश कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा दोनों जख्मी लोगों को सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. मुखिया ने बताया कि पीएचसी में न तो कोई डॉक्टर थे, न कोई कम्पाउंडर या ड्रेसर. यहां तक कि ड्रेसिंग रूम में ताला लगा हुआ था. बाद में दोनों जख्मी लोगों को स्थानीय प्राइवेट क्लिनिक में भरती कराया गया. मौके पर टोड़लपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव समेत करीब एक दर्जन ग्रामीण मौजूद थे. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी में डा धीरेंद्र ड्यूटी पर थे. इसके बाद डा विश्वकर्मा ड्यूटी पर आये. उन्होंने चिकित्सक के गायब रहने के आरोप को बेबुनियाद बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >