मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने की पूजा अर्चना

मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने की पूजा अर्चना फोटो 1(पतनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु)जमुई . मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने अहले सुबह नहा धोकर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंदिरों,पंचवटी पतनेश्वर नाथ मंदिर,महादेव सिमरिया मंदिर आदि में पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की तथा अपने व परिजनो की कुशलता […]

मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने की पूजा अर्चना फोटो 1(पतनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु)जमुई . मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने अहले सुबह नहा धोकर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंदिरों,पंचवटी पतनेश्वर नाथ मंदिर,महादेव सिमरिया मंदिर आदि में पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की तथा अपने व परिजनो की कुशलता की कामना की.इस दौरान लोगों ने भगवान के समक्ष माथा टेकने के पश्चात मंदिरों में परिक्रमा करने के पश्चात प्रार्थना भी की.मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न मंदिरों में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी और लोगों की भीड़ की वजह से मंदिर में मेला जैसा दृश्य दिखायी दिया.अजय कुमार,विजय कुमार,बबीता देवी,काजल कुमारी,रीता कुमारी,कंचन कुमारी,राकेश कुमार,शमशेर कुमार आदि ने बताया कि हमलोगों ने अहले सुबह अपने आस पास के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने तथा परिवार के लोगों की कुशलता की कामना की,ताकि सालों भर भगवान सूर्य व अन्य देवी देवताओं की कृपा बनी रहे और हमारा जीवन पिछले वर्ष की अपेक्षा सुखमय तरीके से बीते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >