सड़क अवरुद्ध कर अपराधियों ने किया लूट-पाट

सड़क अवरुद्ध कर अपराधियों ने किया लूट-पाट खैरा (जमुई) . सोनो-खैरा मुख्य मार्ग के बाघाखांड के समीप शुक्रवार अहले सुबह हथियार से लैस नकाब पोश अपराधियों ने सड़क अवरुद्ध कर कई वाहन चालकों से लूटपाट किया. घटना के शिकार हुए एचडीएफसी बैंक गार्ड मांगोबंदर निवासी जसवीर कुमार ने बताया ने बताया कि अपने आवश्यक कार्यवश […]

सड़क अवरुद्ध कर अपराधियों ने किया लूट-पाट खैरा (जमुई) . सोनो-खैरा मुख्य मार्ग के बाघाखांड के समीप शुक्रवार अहले सुबह हथियार से लैस नकाब पोश अपराधियों ने सड़क अवरुद्ध कर कई वाहन चालकों से लूटपाट किया. घटना के शिकार हुए एचडीएफसी बैंक गार्ड मांगोबंदर निवासी जसवीर कुमार ने बताया ने बताया कि अपने आवश्यक कार्यवश अहले सुबह मोटर साइकिल से जमुई जा रहा था. तभी बांघाखांड़ गांव के पास पहुंचते ही कई वाहन को सड़क पर खड़ा देख साइड से निकलने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उक्त वाहन चालकों से लूटपाट कर रहे अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर जबरन मुझे रोक लिया. इसके उपरांत मेरे पास रहे मोबाइल, नगद रुपया आदि ले लिया. अपराधी जाने के दौरान मेरा बाइक भी ले कर फरार हो गया. पीडि़त जसवीर ने बताया कि मैं जमुई स्थित एचडीएफसी बैंक में गार्ड के रूप में कार्यरत हूं. गुरुवार की शाम को अपना घर आया था और अहले सुबह जमुई जा रहा था. जसवीर ने बताया कि सभी अपराधी नकाबपोश था तथा पांच-छह की संख्या में था. घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामनाथ राय ने बताया कि मांगोवंदर निवासी जसवीर कुमार के द्वारा लूट पाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >