बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा में शक्षिा व्यवस्था बेपटरी

बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी 1135 बच्चों को पढ़ाने के लिए महज सात शिक्षकभवन सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहा विद्यालयचापानल खराब होने की वजह से बच्चे एनएच पार कर बाहर जाते हैं पानी पीने बच्चों की उपस्थिति भी 50 फीसदी से अधिक नहीं होतीबेंच-डेस्क की कमी के कारण बच्चे जमीन पर बैठकर […]

बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी 1135 बच्चों को पढ़ाने के लिए महज सात शिक्षकभवन सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहा विद्यालयचापानल खराब होने की वजह से बच्चे एनएच पार कर बाहर जाते हैं पानी पीने बच्चों की उपस्थिति भी 50 फीसदी से अधिक नहीं होतीबेंच-डेस्क की कमी के कारण बच्चे जमीन पर बैठकर करते हैं पढ़ाई शौचालय के अभाव में शिक्षकों को होती है परेशानीफोटो संख्या:01- खुले मैदान जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते बच्चेप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाप्रखंड का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान श्री जाकिर हुसैन राजकीय बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा इन दिनों उपेक्षित पड़ा हुआ है. विद्यालय की स्थापना 1925 में हुई. पढ़ाई को लेकर इसका अतीत शानदार रहा है. वर्तमान में इस विद्यालय में 1135 बच्चे नामांकित हैं. वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई के लिये कक्षाएं संचालित होती हैं, लेकिन यहां प्रधानाध्यापिका सहित मात्र सात शिक्षक ही उपलब्ध हैं. विद्यालय में दो सौ मुसलिम छात्र हैं जबकि उर्दू के एक भी शिक्षक नहीं हैं. अंग्रेजी व संस्कृत पढ़ाने के लिए भी शिक्षक नहीं है. जिससे अंगरेजी, उर्दू, संस्कृत की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण है. विद्यालय में कुल 13 कमरे हैं, जिनमें तीन नये हैं. एक में कार्यालय चल रहा है. नये पुराने कुल 25 बेंच-डेस्क हैं. विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 525 है. स्कूल में एक भी चापानल चालू अवस्था में नहीं है. एनएच 80 पार करके स्थानीय डाक बंगला जाकर बच्चे पानी पीते हैं. शिक्षकों के लिए शौचालय तक नहीं है. शिक्षकों को नवंबर व दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला है. कहती हैं विद्यालय प्रधानएचएम झूना कुमारी ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं के बारे में आला अधिकारियों से आवेदन किया जा चुका है, लेकिन स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >