मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में बनी रही भीड़

मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में बनी रही भीड़लखीसराय. गुरुवार को शहर में लोगों ने मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा, तिलकुट, तिलवा आदि की खरीदारी की. बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बनी रही. मुख्य सड़क के दोनों ओर चूड़ा, मूढ़ी आदि की दुकानें सजी थी. कहीं दुकानदार माइकिंग के द्वारा कम रेट […]

मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में बनी रही भीड़लखीसराय. गुरुवार को शहर में लोगों ने मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा, तिलकुट, तिलवा आदि की खरीदारी की. बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बनी रही. मुख्य सड़क के दोनों ओर चूड़ा, मूढ़ी आदि की दुकानें सजी थी. कहीं दुकानदार माइकिंग के द्वारा कम रेट का प्रलोभन देकर ग्राहकों को दुकान पर बुलाने की कोशिश करते नजर आये. हालांकि पंचांग के मुताबिक जिले भर में शुक्रवार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा. लेकिन कई जगहों पर गुरुवार को भी लोगों ने दही, चूड़ा आदि खाये. अपने इष्ट मित्रों को भी दावत पर बुलाया गया. बाजारों में हरी सब्जी की कीमतों में भी उछाल देखा गया. लोगों को डिमांड के मुताबिक सब्जी उपलब्ध नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >