बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता में 70 छात्र-छात्राएं शामिल

बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता में 70 छात्र-छात्राएं शामिल

गंगासराय विद्यालय में ”बिहार गौरव क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन

बड़हिया. उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगासराय में प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया के तत्वावधान में बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 70 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रधानाध्यापक चंदन कुमार व मंच के सचिव पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के 36 व 10वीं के 34 छात्रों ने बिहार के ऐतिहासिक, भौगोलिक, राजनीतिक, पर्यावरण व समसामयिक विषयों पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर दी. इस संबंध में मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने बताया कि छात्रों में बिहार राज्य संबंधी विशेष जानकारी के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए “बिहार गौरव क्विज ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. क्विज प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर घोषित किया जायेगा. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन मई को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा चयन एकता मंच की इस पहल से छात्रों में काफी हर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >