टाल क्षेत्र से सड़क गुजरने पर टाल वासियों में खुशी

टाल क्षेत्र से सड़क गुजरने पर टाल वासियों में खुशीबड़हिया. बिहटा सरमेरा पथ का विस्तार कर लखीसराय के विद्यापीठ तक करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है. यह घोषणा पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार की उपस्थिति में डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने की. […]

टाल क्षेत्र से सड़क गुजरने पर टाल वासियों में खुशीबड़हिया. बिहटा सरमेरा पथ का विस्तार कर लखीसराय के विद्यापीठ तक करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है. यह घोषणा पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार की उपस्थिति में डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने की. इस बाबत टाल क्षेत्र के महेंद्र महतो, रामाश्रय महतो, फदरपुर के गुलेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, कोठवां के मथुरा प्रसाद, महरामचक के मेहान महतो, नथन पर के रामनाथ महतो, बीरूपुर के दिवाकर सिंह आदि ने सरमेरा से लखीसराय तक टाल क्षेत्र होकर सड़क का विस्तार करने की घोषणा करने पर पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. टाल क्षेत्र वासियों ने कहा कि इस घोषणा से टाल क्षेत्र वासियों को एक सड़क मिल जायेगी. अभी तक बड़हिया टाल क्षेत्र में एक भी सड़क नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >