पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रेरणा की विषय: जिलाध्यक्ष

भाजपा जिला इकाई की ओर से पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बना है

लखीसराय भाजपा जिला इकाई की ओर से पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बना है. इसे लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा कई भाजपा मुख्यमंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने सुवेंदु आधिकारी जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकास, राष्ट्रवाद एवं सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है. यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का संकल्प लेकर भाजपा पर विश्वास जताया है. भाजपा जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के गठन से पश्चिम बंगाल में युवाओं, किसानों एवं आम जनता को नयी आशा और नई दिशा मिलेगी. भाजपा मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने कहा कि बंगाल की जनता ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रहित एवं विकास की राजनीति ही देश का भविष्य है. भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं जनता का आशीर्वाद आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा. अंत में लखीसराय भाजपा परिवार की ओर से मुख्यमंत्री सुवेंदु आधिकारी जी को सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >