ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से रक्शिा चालकों को होती है परेशानी

ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से रिक्शा चालकों को होती है परेशानी – सरकारी स्तर अलाव व कंबल की व्यवस्था नहीं होने से रिक्शा चालकों ने दिया प्रतिक्रियाफोटो : 5 से 5 एच (प्रतिक्रिया देते रिक्शा चालक.जमुई. भीषण ठंड और शीत लहर के बावजूद भी प्रशासन द्वारा अबतक अलाव व कंबल की व्यवस्था […]

ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से रिक्शा चालकों को होती है परेशानी – सरकारी स्तर अलाव व कंबल की व्यवस्था नहीं होने से रिक्शा चालकों ने दिया प्रतिक्रियाफोटो : 5 से 5 एच (प्रतिक्रिया देते रिक्शा चालक.जमुई. भीषण ठंड और शीत लहर के बावजूद भी प्रशासन द्वारा अबतक अलाव व कंबल की व्यवस्था नहीं किये जाने से रिक्शा चालक परेशानी महसूस कर रहे हैं. इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रिक्शा चालक बताते हैं कि सरकारी उपेक्षा के कारण उन्हें ठंड में ठिठुर क र दिन गुजारने को विवश होना पड़ रहा है. रिक्शा चालक तमरेज आलम और संतोष चौधरी बताते हैं कि इस भीषण ठंड में अबतक सरकार या जिला प्रशासन द्वारा हमलोगों के लिए कंबल या अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण हमलोगों को रिक्शा चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चालक बताते हैं कि अपने परिवार का भरण-पोषण करने को लेकर ही हमलोग इस ठंड में भी अपने घर से बाहर रह कर किसी चीज की परवाह किये बगैर रिक्शा चलाना पड़ता है. चालक इलियास मियां और नरेश तांती बताते हैं कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष हम सबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया जाता था. लेकिन इस वर्ष अबतक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. रिक्शा चालक बजरंगी तांती,अजय राम व शंकर रावत कहते हैं कि जिला प्रशासन को ठंड को देखते हुए सभी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए था. ताकि गरीब तबके के लोग सहित रिक्शा तथा ठेला चालक छोड़ा राहत महसूस कर सकता था. इनलोगों ने बताया कि हमलोगों को इस भीषण ठंड में भी ना चाहते हुए भी पेट की आग बुझाने के लिए मेहनत-मजदूरी करना पड़ता है. हमारे पास इसके सिवा और कोई व्यवस्था नहीं है. रिक्शा चालकों ने ठंड से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन से अबिलंब इसकी व्यवस्था करवाने की मांग करते हुए रिक्शा चालकों के लिए शहर में शेड बनवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >