अनुमंडल माध्यमिक संघ का चुनाव संपन्न

अनुमंडल माध्यमिक संघ का चुनाव संपन्न जमुई. अनुमंडल माध्यमिक संघ का त्रेवार्षिक चुनाव स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा के प्रांगण में संपन्न हुआ. इस बाबत जानकरी देते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि शिवनारायण प्रसाद को अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष,रविंद्र प्रसाद सिंह व शशिभूषण प्रसाद सिन्हा […]

अनुमंडल माध्यमिक संघ का चुनाव संपन्न जमुई. अनुमंडल माध्यमिक संघ का त्रेवार्षिक चुनाव स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा के प्रांगण में संपन्न हुआ. इस बाबत जानकरी देते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि शिवनारायण प्रसाद को अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष,रविंद्र प्रसाद सिंह व शशिभूषण प्रसाद सिन्हा को उपाध्यक्ष,अभय कुमार को सचिव,श्याम कुमार,मनोज कुमार,परशुराम यादव,मुकेश कुमार व केदार यादव को संयुक्त सचिव चुना गया,जबकि संजय कुमार व कुंज बिहारी मिश्र को जिला कार्य समिति सदस्य तथा संत व अजय कुमार मिश्र को अंर्तविद्यालय परीक्षा समिति का सदस्य बनाया गया. उन्होंने बताया कि मौके पर मतदान पदाधिकारी श्री गणेश प्रसाद सिंह,रामकिंकर सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मुंगेर जिला सचिव वकील राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >