सड़क हादसे में दो घायल

सड़क हादसे में दो घायल मेदनीचौकी. रविवार को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौकी बाजार में मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार की नीली मारुति कार से कुचल कर स्थानीय फल विक्रेता मो कौसर गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को […]

सड़क हादसे में दो घायल मेदनीचौकी. रविवार को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौकी बाजार में मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार की नीली मारुति कार से कुचल कर स्थानीय फल विक्रेता मो कौसर गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है. वहीं खावा गांव के समीप एक 10 वर्षीय बालक भी उक्त कार की चपेट में आ जाने से जख्मी हो गया. जख्मी बालक को निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >