जन वितरण प्रणाली वक्रिेता संघ के सदस्यों की बैठक

जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के सदस्यों की बैठक खैरा. प्रखंड हाई स्कूल के सभागार में शनिवार को जन वितरण विक्रेता संघ के सदस्यों की एक बैठक प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार मैतिल की अध्यक्षता में की गयी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने जन वितरण बिक्रेता को अनाज उठाव एवं वितरण की […]

जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के सदस्यों की बैठक खैरा. प्रखंड हाई स्कूल के सभागार में शनिवार को जन वितरण विक्रेता संघ के सदस्यों की एक बैठक प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार मैतिल की अध्यक्षता में की गयी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने जन वितरण बिक्रेता को अनाज उठाव एवं वितरण की जानकारी प्रखंड स्तर के निगरानी समिति को देने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अनाज का उठाव व वितरण ससमय करें.वितरण करते समय कार्डधारियों का कूपन अनिवार्य है.उन्होनें सावधान करते हुए कहा कि अनाज वितरण की शिकायत कोई बिक्रेता का मिलता है, तो उस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि इस बैठक से अनुपस्थित बिक्रेता के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर महेश यादव,सुभा सिंह,खीरधर पासवान,केशो यादव,अरविंद रावत,परमानंद,पुरूषोत्तम सिंह सहित दर्जनों जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >