इंटर के वद्यिार्थियों को फार्म भरने में बैंक खाता व इ मेल आइ डी देना होगा

इंटर के विद्यार्थियों को फार्म भरने में बैंक खाता व इ मेल आइ डी देना होगाप्रतिनिधि, लखीसराइस वर्ष इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र भरने में मैट्रिक के अंक पत्र, प्रवेश पत्र के साथ-साथ बैंक खाता संख्या आइएफएससी कोड व इ-मेल आइ डी देना होगा. इस संबंध में वीएनएम कॉलेज के प्राचार्य डा अरविंद कुमार […]

इंटर के विद्यार्थियों को फार्म भरने में बैंक खाता व इ मेल आइ डी देना होगाप्रतिनिधि, लखीसराइस वर्ष इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र भरने में मैट्रिक के अंक पत्र, प्रवेश पत्र के साथ-साथ बैंक खाता संख्या आइएफएससी कोड व इ-मेल आइ डी देना होगा. इस संबंध में वीएनएम कॉलेज के प्राचार्य डा अरविंद कुमार शर्मा, महिला कॉलेज के प्राचार्य डा विभा कुमारी व रामोतार उच्च विद्यालय के प्रभारी डा रामप्रवेश कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति/उच्च माध्यमिक के निर्देशानुसार 29 दिसंबर से आठ जनवरी तक परीक्षा प्रपत्र भरे जायेंगे. लेकिन उनके कॉलेज में 30 दिसंबर से सात जनवरी तक परीक्षा प्रपत्र भरे जायेंगे. इसमें छात्र-छात्राओं को मैट्रिक के अंक पत्र, प्रवेश पत्र के अतिरिक्त बैंक खाता संख्या, आइएफएससी कोड, इ मेल आइ डी व दो फोटो देना होगा. फार्म भरने में विद्यार्थियों को नौ सौ रुपये देना होगा. बताते चलें कि इसके पूर्व इंटर परीक्षार्थियों को बैंक खाता, इ मेल आइ डी, मैट्रिक का अंक पत्र नहीं देना पड़ता था. इससे नाजायज फार्म भराने वाले व सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि का गबन करने वाले संस्थानों की पोल खुल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >