स्थायी दुकानदार के कारण लगता है जाम अतिक्रमण कर मुख्य सड़क पर सजाते है अपनी दुकानफोटो संख्या : 19चित्र परिचय: अतिक्रमण के कारण लगा जाम से परेशान लोगलखीसराय: जिले के अति व्यस्ततम मुख्य सड़क पर इन दिनों स्थायी दुकानदार के द्वारा अपनी दुकान का सामान अतिक्रमण कर मुख्य सड़क पर लगाने से शहर में गुजरने वाले वाहन एवं यात्री को जाम से परेशान होना पड़ रहा है. जिला प्रशासन द्वारा अभियान के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है. जिससे शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन दुकानदार सभी बातों से दुर रहकर अपनी दुकानदारी में व्यस्त रहते है. जबकि इनके द्वारा अतिक्रमण करने के कारण लोगों को वाहन तो दूर पैदल चलने वाले यात्री भी काफी परेशानी से आगे बढ़ते है. वाहन तो दो सौ गज की दुरी में एक घंटे से ऊपर लगाता है . स्थानीय दुकानदार पर जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए समुचित कार्रवाई की मांग स्थानीय यात्रियों ने किया है ताकि लोग अपने गंतव्य स्थान पर समय से पहुंच सके. यात्री मुकेश कुमार ने कहा कि पुल के पास से केआरके मैदान तक तो जैसे दुकानदार मुख्य सड़क को अपनी जागीर समझ सामान को सजा देते है वही इसके अलावे एक हजार रुपये माहवारी पर अपने दुकान के सामने अवैध रूप से ठेला लगाने की छूट देते है. जिससे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. संजय कुमार ने कहा कि दुकानदार इस कदर अपनी मनमानी करते है कि फुटपाथ पर ही तिलकुट दुकानदार उस पर कोयला फोड़ते देखे गये तो उस फुटपाथ की क्या गुणवत्ता रहेगी. मुकेश कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों को चलने के लिए नगर प्रशासन के द्वारा फुटपाथ का निर्माण किया गया लेकिन एक भी दिन यात्री फुटपाथ पर नहीं चल पा रहे है. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर नाले का निर्माण हो रहा है उसके ऊपर से अतिक्रमण के कारण जाम भयानक रूप ले लेती है. जाम से निजात के लिए पुलिस को मशककत करनी पड़ती है. जबकि अतिक्रमण कारी दुकानदार अपने दुकान के सामने अवैध रूप से सामान लगाना नही छाड़ते है. इसके लिए कभी – कभी नप पदाधिकारी के द्वारा खानापूर्ति की जाती है.कहते हैं प्रभारी ट्रैफिक पदाधिकारीट्रैफिक प्रभारी बिनोद कुमार ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमण हटाना नप या प्रशासन का कार्य है अगर अतिक्रमण हट जाये तो जाम से 90 प्रतिशत तक छुटकारा मिल सकता है. वही नप पदाधिकारी सुरेश रजक ने कहा कि अतिक्रमण कारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाता है उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों को जागरूक होकर अपने दुकान को नियमित स्थान पर लगाना चाहिए जिससे जाम से निजात के अलावे यात्री को सुविधा मिल सके. जन नमन अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सक्रिय सदस्य बने विधायकसदस्यता अभियान की हुई शुरूआतफोटो संख्या : 20चित्र परिचय: विधायक को सक्रिय सदस्यता प्रमाण पत्र देते जिलाध्यक्ष लखीसराय: शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के मोरमा पंचायत अंतर्गत पतनेर एवं भिनौरा गांव में क्षेत्रीय भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा की जन नमन अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसका उद्घाटन दीप जलाकर विधायक विजय कुमार सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष विपीन कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा विधायक से दौ सौ रूपये का शुल्क लेकर सक्रिय सदस्य बनाते हुए सदस्यता अभियान की शुरूआत की. जबकि इससे पूर्व गांव के चौक पर हनुमान मंदिर में विधायक ने पूजा अर्चना कर 100 केजी का लडडू का प्रसाद चढ़ाकर ग्रामीणों के बीच वितरण किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस धारना , आशा व विश्वास के साथ हमें जिताने का कार्य किया इसके लिए धन्यवाद के पात्र है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए चौक के समीप एक चापानल दिया गया है इसके अलावे अन्य सुविधा को देखते हुए प्राथमिकता के साथ कार्य को किया जायेगा. क्षेत्र में बिजली विभाग के द्वारा अनियमितत्ता की शिकायत मिली है जिसके आलोक मेंजल्द ही मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर चर्चा की जायेगी. सड़क, नाली एवं अन्य समस्या के बारे में सुझाव दे जिस पर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विपीन कुमार सिंह, विनोद कुमार, महामंत्री वैंकटेस, पिक्कू, विरेनद्र सिंह, अनिल सिंह, गौरी शंकर सिंह आदि उपस्थित थे. उरैन ने डुमरी को 66 रनों से हरायाचानन: प्रख्ंाड के विजय स्पोटिंग क्लब के मैदान में हो रहे स्व. बालदेव यादव स्मृति क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता के दुसरे दिन उरैन तथा डुमरी के बीच खेला गया जिसमें उरैन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 155 रन बनाये जबाव में उतरी डुमरी की टीम 16 ओवर 3 गेंद पर 91 रन बनाते हुए आल आउट हो गया इस प्रकार उड़ैन की टीम यह मैच 66 रन से जीत गई. इस मैच में मैन ऑफ द मैच उरैन के खिलाड़ी सिंटु कुमार को मनोज मंडल के द्वारा पुरष्कार दिया गया. सिंटु कुमार के द्वारा 3 विेकट चटकाते हुए 11 रन बनाये थे इस अवसर पर संचालक बिट्टू पटेल, अध्यक्ष मकेश्वर यादव, निर्णायक संजीव एवं बबलू कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, स्कोरर सोफेन्द्र पासवान एवं शिव कुमार उपस्थित थे. केसीासी कार्यानंद नगर को बाटा ने 7 विकेट से हरायालखीसराय: शनिवार को सातवें दिन के आर के मैदान में आयोजित टी 20 मैच केसीसी कायानंद नगर एवं बाटा दरियापुर के बीच खेला गया. दोनों कप्तान कन्हैया एवं थापा के सामने टॉस उछाला गया जिसमें केसीसी कार्यानंद नगर के कप्तान कन्हैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए ऑल आउट हो गया. जिसमें केसीसी के तरफ से सेानू ने 23 गेंद में 26 रन, अमिताभ ने 24 गेंद में 26 रन, गोलू ने 18 गेंद में 16 रन बनाया. अबालिंग करने उतरी बाटा की टीम के गगन ने 4 ओवर में 14 रन देते हुए 3 विकेट चटकाये, चिटु ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, कारू ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाये वही जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बाटा की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोते हुए 120 रन का लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल की. जिसमें चिटु ने 17 गेंद में 16 रन, राकेश ने 23 गेंद में एक छक्का, एक चौका के मदद से 25 रन, गगन ने 18 गेंद में एक चौका दो छक्का के मदद से 19 रन, छोटू 16 गेंद में दो चौके की मदद से 19 रन बनाये. बालिंग करने उतरी केसीसी की टीम के कप्तान कन्हैया कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाये जबकि मारूती नंदन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट, चटकाये. मैच में कामेंटेटर के रूप में मनोज मेहता, राज कुमार प्रिंस, गोविंद पठान, एंम्पायर में जाविद अख्तर, पीआर कुमार, स्कोरर में नितिन कुमार शामिल थे मैच में मेन ऑफ द मैच का पुरष्कार गगन कुमार को दिया गया. रविवार को लीग का अंतिम मैच शिव दुर्गा क्रिकेट क्लब लखीसराय तथा मुंगेर के बीच खेला जायेगा. बैठक संपन्नचानन: नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक ऋंगी – ऋषि धाम में जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में नियोजित शिक्षकों की समस्याओं के अलावे 5 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी. जिसमें नियोजित शिक्षकों के पद को सृजित किया जाये. प्रान नंबर उपलब्ध कराया जाये. एक साथ नई पेंशन योजना के तहत पेंशन योजना अविलंब लागू किया जाये. स्वैच्छिक स्थानांतरण के साथ- साथ गृह जिला स्थानांतरण का प्रावधान किया जाये. अधिकारियों का पर्यवेक्षण निरीक्षण का उद्देेश्य परियोजना मेंं सुधार होनी चाहिए न कि शिक्षकों का शेाषण एवं दोहन आदि मुख्य बिन्दुओं पर विचार किया गया. मौके पर ओम प्रकाश, कामता कुमार, रामप्रवेश कुमार, मनीष कुमार, कंुदन कुमार रंजन, संजीव कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.
स्थायी दुकानदार के कारण लगता है जाम
स्थायी दुकानदार के कारण लगता है जाम अतिक्रमण कर मुख्य सड़क पर सजाते है अपनी दुकानफोटो संख्या : 19चित्र परिचय: अतिक्रमण के कारण लगा जाम से परेशान लोगलखीसराय: जिले के अति व्यस्ततम मुख्य सड़क पर इन दिनों स्थायी दुकानदार के द्वारा अपनी दुकान का सामान अतिक्रमण कर मुख्य सड़क पर लगाने से शहर में गुजरने […]
