सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में योजनाओं धुंधली है विकास की तस्वीर...

सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में योजनाओं धुंधली है विकास की तस्वीर…*बगैर संपर्क पथ के बना डाली पुलिया *अति पिछड़ा बाहुल्य इस पंचायत में सड़क,पेयजल,विद्युत,राशन-किरासन की समस्या से जुझ रहे हैं ग्रामीण *विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक पैमाने की लूट-खसोट *इंदिरा आवास में बिचौलिया के राशि मांगने की शिकायत*पंचायत के कई गांव में […]

सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में योजनाओं धुंधली है विकास की तस्वीर…*बगैर संपर्क पथ के बना डाली पुलिया *अति पिछड़ा बाहुल्य इस पंचायत में सड़क,पेयजल,विद्युत,राशन-किरासन की समस्या से जुझ रहे हैं ग्रामीण *विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक पैमाने की लूट-खसोट *इंदिरा आवास में बिचौलिया के राशि मांगने की शिकायत*पंचायत के कई गांव में नहीं पहुंच पायी बिजली *नाले में कचरा भरा होने से जल निकासी अवरूद्धपंचायत फैक्टपंचायत का नाम-बरियारपुरआवादी-7 हजार 375मतदाता-4 हजार 873राजस्व गांव-बरियारपुर,महारथपुर,अमुआरी एवं विशनपुर गांव-बरियारपुर,लक्ष्मीपुर,अमुआरी,टाली कोरासी,हदहदिया,मनियारा,दुग्धम,हनुमानथान एवं कनेरियाफोटो संख्या: 05-विनोद मंडलफोटो संख्या: 06-केदार यादवफोटो संख्या: 07-निर्मल यादवफोटो सख्या: 08-सत्यनारायण प्रसादफोटो संख्या: 09- प्रमोद मंडलफोटो संख्या: 10- आनंदी मांझीफोटो संख्या:11- कबूतरी देवी फोटो संख्या:12- कुंदन क ोराफोटो संख्या:13-बिमली देवीफोटो संख्या:14-बगैर संपर्क पथ के खैरा टोला में बना दिया पुलियाफोटो संख्या:15-मांझी टोला वार्ड नं.8 में समस्या की जानकारी देते लोगफोटो संख्या:16-महादलित टोला में खराब पड़ा चापाकल फोटो संख्या:17-पूर्व मुखिया विनय कुमारफोटो संख्या:18 -मुखिया बिक्रम कुमार लखीसराय:पांच साल गुजर जाने के बाद भी सूर्यगढ़ा प्रखंड के हिल ब्लॉक एरिया में स्थित बरियारपुर पंचायत में विकास की तस्वीर धूंधली नजर आती है. 7 हजार 375 लोगों की आबादी वाले इस पंचायत में कुल 9 गांव हैं. पिछले पंचायत चुनाव के बाद लोगों ने बिकास की जो उम्मीद पाल रखी थी,वह अब टुटती नजर आ रही है. पंचायत में अनुसूचित जनजाति की एक बड़ी आबादी रहती है. हदहदिया सहित कई गांव ऐसे हैं जहां भी लोग लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं. इन इलाकों को संपर्क पथ का भी अभाव है.इलाका में जल निकासी की समस्या बनी हुई है. नाला कचरे से भरा है.योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने की. कहते हैं लोग वार्ड नं. 6 के विनोद मंडल के मुताबिक नाले का पानी अवरूद्ध है. नाले की मरम्मति की राशि निकाल लेने के बावजूद भी कार्य नहीं हुआ. वार्ड नं.7 खैरा टोला टाली सड़क निवासी केदार यादव के मुताबिक सड़क जर्जर है.कुआं निर्माण की राशि निकाल ली गई लेकिन कार्य नहीं हुआ. बरियारपुर टोला के निर्मल यादव के मुताबिक चापाकल के अभाव में लोगों के परेशानी होती है. विमली देवी के मुताबिक इंदिरा आवास की पहली किस्त 35 हजार रुपये का भुगतान हुआ. शेष राशि नहीं मिल पा रहा है. बिचौलिया पांच हजार रुपया नजराना मांगता है. बरियारपुर टोला के सत्य नारायण प्रसाद के मुताबिक बीते साढ़े चार वर्षों में विकास परक योजनाओं के क्रियान्यन से बदलाव नजर आता है. यादव टोला वार्ड नं. 7 के प्रमोद मंडल मुताबिक नाले में कचड़ा भरा होने के बजह से जल जमाव की समस्या बनी रहती है. वार्ड नं. 8 मांझी टोला के आनंदी मांझी के मुताबकि टोला के लोगों के राशन नहीं मिलता . इसी टोला के कजरू मांझी , सिंघो मांझी, कपिलदेव मांझी , अर्जुन मांझी ,रीना देवी, अनिता देवी आदि के मुताबिक टोला से होकर बिजली का खंभा गया है लेकिन उन्हें बिजली का उपयोग करने नहीं दिया जाता . हदहदिया के कबूतरी देवी एवं सुखदेव नइया के मुताबिक गांव में बिजली नहीं हैं. विद्यालय होने के बावजूद शिक्षक यहां नहीं आते हैं. गांव मे कु आं नहीं होने से पानी की किल्लत बनी रहती है. पुवारी टोला टाली कोरासी के कुंदर कोरा के मुताबिक पारिवारिक सर्वे नहीं होने के वजह से गांव के लोगांे को राशन कार्ड नहीं मिला. समुदायिक भवन जर्जर होने के वजह से छत से पानी रिसता है. बीआरजीएफ योजना से बनाया जा रहा सड़क का काम दो दिन बाद ही बंद हो गया. खैरा टोला अहरा पर के मनोज यादव के मुताबिक दो साल पूर्व पुलिया का निर्माण हुआ. लेकिन कोई संपर्क पथ नहीं होने के कारण यह बेकार पड़ा है. कहते हैं पूर्व मुखिया पंचायत के पूर्व मुखिया विनय कुमार के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में विकास का काम नग्न रहा. कार्य की गुणवत्ता में भी शिकायत है. कई योजनाओं का क्रियान्वयन कागजों तक ही सीमित रहा. मुखिया जी क्षेत्र में नहीं रहते हैं. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. पांच वर्ष पूर्व वे अपने कार्यकाल में लगातार क्षेत्र में बने रहते थे.कहते हैं मुखियापंचायत का मुखिया विक्रम कुमार के मुताबिक पंचायत के विकास के लिए वे लगातार वे प्रयत्नशील रहे . विकास परक योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया गया. जिससे पंचायत में बदलाव स्पष्ट रूप से नजर आता है. जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >