पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया फोटो : 3 ए(अटल बाजपेयी का जन्म दिन मनाने भाजपा कार्यकर्ता)चकाई. प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुरेशचंद्र गिरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया़ इसके बाद इस अवसर पर मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयी़ इस दौरान पर जन सेवा शिविर भी लगाया गया़ जिसमें प्रखंड के कई लोगों ने अपनी समस्या लिखित रूप से दिया़ भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर मधुप ने लोगों को बताया कि हर माह की 25 तारीख को भाजपा कार्यालय में जन सेवा शिविर लगाया जायेगा तथा लोगों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा़ भाजपा नेता सह प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने समबोधन में महान नेता अटल जी के जीवन से सीख लेनी की बात कहा़ मौके पर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी मनोरंजन पांडेय ने बताया कि भारत स्वच्छता अभियान के तहत 26 दिसंबर को ब्लॉक की सफाई, 27 दिसंबर को सदस्यता अभियान कार्यक्रम, 28 दिसंबर को भाजपा द्वारा जिला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना है तथा 29 दिसंबर को प्रखंड के उरबा गांव स्थित महादलित टोला में बैठक तथा सह भोज का आयोजन किया जायेगा़ समारोह में अमरनाथ तिवारी, शालिग्राम पांडेय, अंगराज राय, गणेश रावत, गोपाल राय, सुरेश पोद्दार सहित दर्जनों लोग थे.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया फोटो : 3 ए(अटल बाजपेयी का जन्म दिन मनाने भाजपा कार्यकर्ता)चकाई. प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुरेशचंद्र गिरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर सर्वप्रथम उनके […]
