तेल चोरी में अबतक हो चुका है करोड़ का नुकसान

तेल चोरी में अबतक हो चुका है करोड़ का नुकसान सिमुलतला : जामताड़ा (झारखंड) से लेकर झाझा तक वर्ष 2010 के बाद तेल चोरी की घटना में अब तक करोड़ों का नुकसान हुआ है. उक्त जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बिहार-झारखंड के सुरक्षा प्रमुख अरविंद कुमार ने गुरुवार को सिमुलतला थाना में एक भेंट के […]

तेल चोरी में अबतक हो चुका है करोड़ का नुकसान सिमुलतला : जामताड़ा (झारखंड) से लेकर झाझा तक वर्ष 2010 के बाद तेल चोरी की घटना में अब तक करोड़ों का नुकसान हुआ है. उक्त जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बिहार-झारखंड के सुरक्षा प्रमुख अरविंद कुमार ने गुरुवार को सिमुलतला थाना में एक भेंट के दौरान दिया. उन्होंने बताया कि अब तक जितनी भी की घटनाएं हुई है. इसकी जिम्मेदारी किसी एक सुरक्षा एजेंसी की नहीं है. बल्कि इसके लिए पूरी व्यवस्था जिम्मेवार है.वर्तमान अपराधी गिरोह जिन आधुनिक तरीके से घटना को अंजाम दे रहे है. उसका सामना करने के लिए व्यवस्था में कमी है. जिसका फायदा अपराधियों का मिलता है.उन्होनें बताया कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम पर चर्चित है.इसके अलावा यह क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ व जंगल से भी घिरा है. इस क्षेत्र में अपराधियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी होती है. फिलहाल यह तो तय है कि इस नेटवर्क में बड़े-बड़े लोगों का भी हाथ हो सकता है. लेकिन जब तक इसका खुलासा नहीं होता है, तब तक कुछ कहना अच्छा नहीं होगा. घटना में संलिप्त गिरोह के बारे पता लगाने का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए क्षेत्र के आम लोगों में भी पैठ बनान जरुरी होगा. क्योंकि इस प्रकार की घटना से सरकार को नुकसान तो होता ही है तो लेकिन आम लोगों के भी जान माल का खतरा मंडराने लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >