बैंक खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी चानन. एक तरफ सरकार के द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है. वहीं विद्यालयों में बच्चे इन दिनों पढ़ाई करने की बजाय खाता खुलवाने के लिये बैंकों की चक्कर लगा रहे हैं. बच्चों को इसमें कई तरह की परेशानी भी सामने आ रही है. हालात ये है कि कहीं शून्य बैलेंस पर खाता नहीं खुल पा रहा तो कहीं खाता खुलवाने का फार्म भी बाजार में ब्लैक से खरीदना पड़ रहा है. प्रखंड के मननपुर बाजार में फार्म की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है. बैंक शाखाओ में सुबह से ही छात्रों की भीड़ बनी रहती है. खासकर एसबीआइ की शाखा में ऑन लाइन आवेदन के नाम पर बच्चों व उनके अभिभावकों का आर्थिक दोहन हो रहा है.
बैंक खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी
बैंक खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी चानन. एक तरफ सरकार के द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है. वहीं विद्यालयों में बच्चे इन दिनों पढ़ाई करने की बजाय खाता खुलवाने के लिये बैंकों की चक्कर लगा रहे हैं. बच्चों को इसमें कई तरह की परेशानी भी सामने आ […]
