चैलेंजर टी-20 का पांचवां लीग मैच संपन्न

चैलेंजर टी-20 का पांचवां लीग मैच संपन्नप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को केआरके मैदान में चैंलेंजर टी-20 का पांचवां लीग मैच कात्यायनी इंस्टीच्यूट व बाइपास लखीसराय के बीच खेला गया. इसमें कात्यायनी ने बाइपास को दो रनों से पराजित कर जीत हासिल की. खेल में कात्यायनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 175 […]

चैलेंजर टी-20 का पांचवां लीग मैच संपन्नप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को केआरके मैदान में चैंलेंजर टी-20 का पांचवां लीग मैच कात्यायनी इंस्टीच्यूट व बाइपास लखीसराय के बीच खेला गया. इसमें कात्यायनी ने बाइपास को दो रनों से पराजित कर जीत हासिल की. खेल में कात्यायनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 175 रन बनाया, जिसमें धर्मेंद्र ने 32, गूंजन ने 39 व रहीश ने 20 रन का योगदान दिया. बाइपास की टीम से गेंदबाजी करते हुए रवि, सौरभ, विवेक, नीरज ने दो-दो विकेट चटकाये. वही जवाब में उतरी बाइपास की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए 173 रन ही बना पायी. इसमें शैलेंद्र कुमार ने 29 गेंद में दो छक्के व तीन चौके की मदद से 50 रन वहीं अंटु कुमार ने 35 गेंद में 45 रन बनाते हुए मैच काे रोमांचक मुकाबले पर लाकर खड़ा कर दिया. गेंदबाजी करने उतरी कात्यायनी टीम के रमनीष ने दो, राहुल ने दो, गुंजन व गौरव ने एक-एक विकेट चटकाये. क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हारे हुए टीम के खिलाड़ी शैलेन्द्र कुमार को अर्द्वशतक बनाने पर दी गयी. टी-20 मैच में अंपायर के रूप में जाहिद अख्तर, पीआर कुमार, उद्घोषक राहुल कुमार, मनोज मेहता, गोविंद पठान व स्कोरर के रूप में टैनी छाया शामिल थे. छठा लीग मैच शुक्रवार को मोकामा व फतुहा टीम के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >