जश्न-ए-ईद मिलादुनवी के मौके पर निकला गया भव्य जुलूस

जश्न-ए-ईद मिलादुनवी के मौके पर निकला गया भव्य जुलूस फोटो संख्या: 02चित्र परिचय: जुलूस में शामिल लोगप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जश्न-ए-ईद मिलादुनवी के मौके पर शहर के इंगलिश मुहल्ले के नौजवान कमेटी व प्रबुद्धजनों के द्वारा मुहल्ले से बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह होते हुए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मो फैयाज ने किया. पुलिस […]

जश्न-ए-ईद मिलादुनवी के मौके पर निकला गया भव्य जुलूस फोटो संख्या: 02चित्र परिचय: जुलूस में शामिल लोगप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जश्न-ए-ईद मिलादुनवी के मौके पर शहर के इंगलिश मुहल्ले के नौजवान कमेटी व प्रबुद्धजनों के द्वारा मुहल्ले से बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह होते हुए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मो फैयाज ने किया. पुलिस की मौजूदगी में जुलूस में घुड़सवार व सैकड़ों अकलियत भाइयों ने अपने हाथों में इस्लामी झंडे को लेकर दरूदे पाक व कलम ए लाइला हा इल्लाहा मोहम्मद रसुल अल्लाह का जिक्र करते हुए अपने मोहमम्दी होने का सबूत पेश किया. ज्ञात हो कि आज ही के दिन पैगंबरे इसलाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था व वे आज ही के दिन दुनियां से रूखसत हुए थे. उन्होंने पूरी दुनिया में इसलाम फैलाया व लोगों को इंसानियत व सच्चे राह पर चलने की सीख दी. जुलूस समाप्ति के बाद मदरसा शफिकीया तारीकिया के द्वारा अकिदतमंदों के बीच लंगर का आयोजन किया गया. मौके पर नौजवान कमेटी के मो फखरूद्दीन, मो नौशाद, मो शोहेल, मो सरफराज, मो रियाज, मो जमाल, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सरफराज आलम, मो कमाल, अब्दुल वाहिद, मो खुर्शीद, मो सफीक, मो जाकिर, मो फिरोज सरदार, हाफिज मो कलाम, मो अलाउद्दीन, मो इकबाल, नसीर खलीफा, मो कुर्बान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >