मिठाई दुकान से पांच हजार नगर सहित मोबाइल की चोरीसूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान सोनू होटल में घुस कर पांच हजार रुपया नकद सहित मोबाइल चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक चोर पीछे का चदरा हटाकर दुकान में प्रवेश कर गया. इधर बाजार में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय दुकानदार दहशत में हैं. डेढ़ माह पूर्व चोरों ने बाजार के बीचोबीच स्थित आदित्य ज्वेलर्स में दुकान की एनएच साइड मेन गेट का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की जेवरात उड़ा लिये थे. दुकानदार श्रवण वर्मा के मुताबिक स्थानीय थाना को संभावित जानकारी देने के बावजूद भी आज तक इस मामले में किसी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं की गयी. लगातार थानाध्यक्ष के संपर्क में होने के बावजूद कार्रवाई शून्य है. चारों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 25 दिन पूर्व गौतम के किराना दुकान से 1500 रुपया नकद व चुरा लिये.
मिठाई दुकान से पांच हजार नगर सहित मोबाइल की चोरी
मिठाई दुकान से पांच हजार नगर सहित मोबाइल की चोरीसूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान सोनू होटल में घुस कर पांच हजार रुपया नकद सहित मोबाइल चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक चोर पीछे का चदरा हटाकर दुकान में प्रवेश कर गया. इधर बाजार में चोरी की लगातार […]
