सीडीपीओ से मांगी पांच लाख रंगदारी

सीडीपीओ से मांगी पांच लाख रंगदारीप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासीडीपीओ सुषमा रानी से मोबाइल पर पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. इस बाबत सीडीपीओ के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मोबाइल नंबर 9122523600 से सीडीपीओ […]

सीडीपीओ से मांगी पांच लाख रंगदारीप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासीडीपीओ सुषमा रानी से मोबाइल पर पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. इस बाबत सीडीपीओ के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मोबाइल नंबर 9122523600 से सीडीपीओ के मोबाइल नंबर 9507035108 पर 21 दिसंबर को पूर्वाह्न 9.22 बजे पांच लाख रुपये बतैर रंगदारी देने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी गयी. फोन के द्वारा विनोद मंडल नामक व्यक्ति को राशि देने की बात कही गयी है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. इधर सूत्रों के मुताबिक मामला राशि की लेन-देन का है. इसे बेबजह तूल दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >