जिला परिषद स्वास्थ्य समिति की बैठक फोटो : 2(बैठक में भाग लेते जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव,सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व अन्य)जमुई : जिला परिषद स्वास्थ्य समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए जिप अध्यक्ष श्री यादव ने सभी अस्पतालों में उपलब्ध दवा की सूची अनिवार्य रूप से टांगने व रेफरल अस्पताल झाझा में सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था करने को कहा. सभी आवश्यक स्थानों पर एफआरयू में सर्जन की व्यवस्था करने और डा. पिंकी वर्णवाल की ड्यूटी सिकंदरा पीएचसी में लगाने तथा बैठक में अनुपस्थित चिकित्सक डा. आरपी साहा से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. साथ ही तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी का स्थानांतरण करने और ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की राशि का उपयोग करने एवं अनाधिकृत रूप पर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिप अध्यक्ष श्री यादव ने सदर अस्पताल जमुई व झाझा में अंत:वासी मरीजों के भोजन के लिए समुचित व्यवस्था करने व स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार का स्थानांतरण चकाई करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार,डा. अंजनी कुमार सिन्हा,डा. नौशाद आलम,डीपीएम सुधांशु नारायण लाल,जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार के अलावे जिप सदस्य दुलारी देवी,गुलनाज खातून,विश्वेश्वर मांझी आदि मौजूद थे.
जिला परिषद स्वास्थ्य समिति की बैठक
जिला परिषद स्वास्थ्य समिति की बैठक फोटो : 2(बैठक में भाग लेते जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव,सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व अन्य)जमुई : जिला परिषद स्वास्थ्य समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन व प्रभारी […]
