बीएलटीएफ की बैठक संपन्न

बीएलटीएफ की बैठक संपन्न फोटो संख्या:02-टास्क फोर्स की बैठक में अपस्थित लोगसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. आगामी 17 जनवरी से प्रारंभ होनेवाले पोलियो राउंड को लेकर मंगलवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर के अलावे थानाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, आरक्षी […]

बीएलटीएफ की बैठक संपन्न फोटो संख्या:02-टास्क फोर्स की बैठक में अपस्थित लोगसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. आगामी 17 जनवरी से प्रारंभ होनेवाले पोलियो राउंड को लेकर मंगलवार को सूर्यगढ़ा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर के अलावे थानाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, आरक्षी निरीक्षक सहित आठ लोग अनुपस्थित रहे. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सुपरवाइजर व वेक्सीनेटर को 28 दिसंबर को घौसैठ एपीएचसी में, 31 दिसंबर को कजरा एपीएचसी व 02, 04, 05 व 07 जनवरी को सूर्यगढ़ा पीएचसी में ट्रेनिंग दी जायेगी. मौके पर सीडीपीओ सुषमा रानी, समाजसेवी प्रभाकर सिंह, महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी सहित 35 पर्यवेक्षकों के अलावे डब्लूएचओ लखीसराय के मोनीटर सुधीर कुमार, स्थानीय मोनीटर सुशील कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >