मुआवजे की मांग को लेकर नि:शक्तों ने दिया धरनाफोटो संख्या:05चित्र परिचय- धरना पर बैठे नि:शक्त प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को जिला नि:शक्त संघ ने लखीसराय थाना में एफआइआर दर्ज नहीं किये जाने और मुआवजे की मांग को लेकर शहीद द्वार के समीप एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व जिला नि:शक्त संघ की अध्यक्ष रिंकी कुमारी व सचिव अरुण कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया. धरना पर बैठे नि:शक्तों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की. नि:शक्त संघ का कहना था कि विगत 30 नवंबर को धर्मरायचक निवासी नि:शक्त को उसी मुहल्ले के लक्षमण मोदी ने भद्दी गालियां दी व उसके साथ मारपीट भी की गयी. जिससे विनोद दास का सिर फूट गया. जब विनोद दास ने इसकी शिकायत लखीसराय थाना में दर्ज करानी चाही तो प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में उससे 20 हजार रुपये की मांग की गयी. राशि नहीं देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. नि:शक्त संघ के सचिव अरुण पासवान ने कहा कि अगर दो सप्ताह के अंदर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो नि:शक्त संघ पुन: आंदोलन करने पर विवश होगा. इधर नि:शक्त संघ द्वारा शहीद द्वार पर धरना दिये जाने से शहर के इस व्यस्ततम चौराहा पर आवागमन बाधित रहा. टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने धरना पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धरना दे रहे लोगों ने उनकी एक नहीं मानी. धरनार्थियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर अबिलंब अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की. मौके पर अंजु देवी, सुलेखा देवी, मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
मुआवजे की मांग को लेकर नि:शक्तों ने दिया धरना
मुआवजे की मांग को लेकर नि:शक्तों ने दिया धरनाफोटो संख्या:05चित्र परिचय- धरना पर बैठे नि:शक्त प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को जिला नि:शक्त संघ ने लखीसराय थाना में एफआइआर दर्ज नहीं किये जाने और मुआवजे की मांग को लेकर शहीद द्वार के समीप एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व जिला नि:शक्त संघ की अध्यक्ष रिंकी कुमारी व […]
