11 छात्राएं प्रोत्साहन राशि से वंचितमेदनीचौकी. प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनेवाली अति पिछड़ा वर्ग की 11 छात्राएं प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं. प्रोत्साहन राशि के अभाव में इनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है. प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्राओं ने कई बार जिला कल्याण पदाधिकारी से संपर्क किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव के अलावे जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ में विद्यालय प्रधान द्वारा अनुशंसित आवेदन पत्र दिया गया. लेकिन छात्राएं आज तक प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं. ललिता कुमार, अनीशा कुमारी, अनामिका कुमारी, स्वाति, काजल, शारदा, मधु, ममता, शिल्पी, तनुजा व शुभांगी ने मुख्यमंत्री से प्रोत्साहन राशि के लिये गुहार लगायी है.
11 छात्राएं प्रोत्साहन राशि से वंचित
11 छात्राएं प्रोत्साहन राशि से वंचितमेदनीचौकी. प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनेवाली अति पिछड़ा वर्ग की 11 छात्राएं प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं. प्रोत्साहन राशि के अभाव में इनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है. प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्राओं ने कई बार जिला […]
