सरकारी धान खरीदारी प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशान

सरकारी धान खरीदारी प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशान अलीगंज : दिसम्बर माह बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र में अबतक सरकार की ओर से धान खरीदारी कार्य प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं. किसान ब्रह्मदेव सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा, दिनेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि बताते हैं कि सरकार द्वारा चलाई […]

सरकारी धान खरीदारी प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशान अलीगंज : दिसम्बर माह बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र में अबतक सरकार की ओर से धान खरीदारी कार्य प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं. किसान ब्रह्मदेव सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा, दिनेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि बताते हैं कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पाने से किसानों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पाता है. फसल तैयार होने पर न्युनतम दर भी नहीं मिल पाता है.किसान अपनी जरुरतों के लिए धान औने पौने भाव में बेच रहे है. जब सरकार द्वारा धान खरीददारी प्रारंभ किया जायेगा तो कई किसानों के पास धान बचेगा ही नहीं.अर्थात सरकार द्वारा चलाई गयी योजना का लाभ बड़े-बड़े व्यवसायी ही ले सकेंगें.प्रखंड क्षेत्र में किसान बताते हैं कि यहां के अधिकतर लोगों का मुख्य पेशा खेती है. लेकिन क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का भी घोर अभाव है.इस वैज्ञानिक युग में भी इलाके के किसान खेती के लिये पूरी तरह मोनसून पर ही निर्भर करते हैं. पहाड़ी इलाका होने के कारण क्षेत्र में सभी किसानों को बोरिंग करवाना भी संभव नहीं हो पाता है.फसलों पर मौसम की मार व प्राकृतिक आपदा की कहर पहले ही किसानो के लिये परेशानियों का सबब बना हुआ है.खेती के सहारे अपने परिवार का भरण पोषन करने वाले किसानों की जिंदगी प्राकृतिक आपदा व अर्थाभाव के कारण बदतर होती जा रही है. सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सही तरीके से समय पर नही मिल पा रहा है. हालात ये है कि किसानों को फसल का लागत मुल्य भी नसीब नहीं हो पाता है.धान क्रय के बाबत पूछे जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने बताया धान में अधिक नमी रहने के कारण क्रय प्रारंभ नहीं किया जा सका है. जल्द ही धान क्रय प्रारंभ कर किसानों के फसल की खरीददारी किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >