निर्भया कांड के नाबालिग आरोपी के बरी होने पर निकाला कैंडिल मार्च फोटो : 10(कैंडिल मार्च में भाग लेते छात्र-छात्राएं. प्रतिनिधि, जमुई 16 दिसंबर 2012 को नयी दिल्ली में निर्भया के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर को न्यायालय द्वारा रिहा कर दिये जाने पर सोमवार को देर संध्या सिरचंदनवादा स्थित रिया कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पूरे नगर में कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध प्रकट किया. मौके पर छात्रा मेघा रानी,सोनम कुमारी,प्रीति कुमारी,निशा कुमारी,सुलोचना कुमारी,सौम्या कुमारी,शिल्पा कुमारी आदि ने बतायी कि निर्भया कांड के आरोपी को रिहा करने से हम सबों को बहुत गहरा आघात लगा है और यह घटना बहुत ही निंदनीय है. इसके आरोपी को अगर फांसी की भी सजा दी जाय, तो वह कम होगी.उन्होंने प्रधानमंत्री से निर्भया कांड के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. ताकि लोगों का न्याय के प्रति आस्था बनी रहे. इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे. इस अवसर पर कोचिंग के संचालक राजकुमार,शिवम कुमार,कुंदन कुमार,अंकित कुमार,प्रणव कुमार,गौरव कुमार आदि मौजूद थे.
नर्भिया कांड के नाबालिग आरोपी के बरी होने पर निकाला कैंडिल मार्च
निर्भया कांड के नाबालिग आरोपी के बरी होने पर निकाला कैंडिल मार्च फोटो : 10(कैंडिल मार्च में भाग लेते छात्र-छात्राएं. प्रतिनिधि, जमुई 16 दिसंबर 2012 को नयी दिल्ली में निर्भया के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर को न्यायालय द्वारा रिहा कर दिये जाने पर सोमवार को देर संध्या सिरचंदनवादा स्थित रिया कोचिंग संस्थान के […]
