सेमी फाइनल में पहुंची देवघरा चंद्रटोला की टीम

मेदनी : चौकी स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवघरा चंद्रटोला क्रिकेट क्लब की टीम ने बंशीपुर क्रिकेट क्लब को 104 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते […]

मेदनी : चौकी स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवघरा चंद्रटोला क्रिकेट क्लब की टीम ने बंशीपुर क्रिकेट क्लब को 104 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघरा चंद्रटोला की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 182 रन बनाने में सफल रही. इसमें सुधांशु ने 57 गेंद खेल कर सात छक्के व छह चौके की मदद से 78 रनों का योगदान किया. इसके अलावे विशाल ने 26 गेंद में तीन छक्के व तीन चौके की मदद से 37 रन बनाये. राजेश ने मात्र 12 गेंद में पांच छक्के की मदद से 30 रनों का योगदान दिया.

बंशीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवधेश व अनुपम ने दो-दो खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंशीपुर की टीम देवघरा चंद्रटोला के गेंदवाज चंद्रशेखर की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिये और 17 वें ओवर में महज 78 रनों पर सिमट गयी.

अवधेश ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 24 रन बनाये. देवघरा चंद्रटोला के गेंदवाज चंद्रशेखर ने पांच विकेट चटकाये. जबकि दौलत ने दो व राजेश, सुमित व सुधांशु ने एक-एक खिलाड़ियोंको पैवेलियन की राह दिखायी. देवघरा के गेंदबाज चंद्रशेखर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >