अतिक्रमण से परेशान है जनता फोटो संख्या 04चित्र परिचय: मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर सजा दुकानप्रतिनिधि, लखीसरायशहर के कवैया रोड व मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमित जमीन की नगर परिषद द्वारा घेराबंदी करायी जा रही है जिसको लेकर वहां से अतिक्रमणकारी दुकानदार को हटा दिया गया था. घेराबंदी के समाप्त होने से पूर्व ही पुन: अवैध रूप से सड़क पर दुकान लगा दिया गया है जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है. इस कारण वाहनों की जाम लग जाती है. सड़क पर ही फल, सब्जी आदि के दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान सजा रहे हैं. उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है. मुख्य सड़क पर फर्राटे से वाहन दौड़ते हैं अगर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई तो वहां पुन: कई लोगों की जान जा सकती है और जिला प्रशासन को भुक्त भोगी बनना है हाल ही में इस तरह की घटना स्टेशन पर हो चुकी है लेकिन इस घटना से न तो प्रशासन सबक ले पा रही है न ही अतिक्रमणकारी दुकानदार. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मी को इस ओर ठोस कदम उठा कर अतिक्रमण कर सड़क पर अवैध रूप से सजा रखे दुकानदार को वहां से हटाने का प्रयास करना चाहिए. क्या कहते हैं नप पदाधिकारीइस संबंध में नप पदाधिकारी संतोष रजक ने कहा कि उक्त स्थल पर नप की ओर से घेरा बंदी का कार्य चल रहा है जल्द ही ठोस कदम उठाया जायेगा.
अतक्रिमण से परेशान है जनता
अतिक्रमण से परेशान है जनता फोटो संख्या 04चित्र परिचय: मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर सजा दुकानप्रतिनिधि, लखीसरायशहर के कवैया रोड व मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमित जमीन की नगर परिषद द्वारा घेराबंदी करायी जा रही है जिसको लेकर वहां से अतिक्रमणकारी दुकानदार को हटा दिया गया था. घेराबंदी के समाप्त होने से पूर्व ही पुन: अवैध […]
