कबस्तिान की घेराबंदी कराने की मांग

कबिस्तान की घेराबंदी कराने की मांगमेदनीचौकी. प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत अंतर्गत चकमकसन मोहल्ले में कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग स्थानीय अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने की है. लोगों के मुताबिक खुले कब्रिस्तान में बच्चे खेलते रहते हैं. असमाजिक तत्वों के द्वारा भी कब्रिस्तान में गंदगी फैला दिया जाता है. जब-तब वहां मानव मल […]

कबिस्तान की घेराबंदी कराने की मांगमेदनीचौकी. प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत अंतर्गत चकमकसन मोहल्ले में कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग स्थानीय अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने की है. लोगों के मुताबिक खुले कब्रिस्तान में बच्चे खेलते रहते हैं. असमाजिक तत्वों के द्वारा भी कब्रिस्तान में गंदगी फैला दिया जाता है. जब-तब वहां मानव मल दिखता है जबकि कब्रिस्तान को साफ -सुथरा व पाक होनी चाहिये. तीन वर्ष पूर्व शव दफनाने के क्रम में यहां विवाद भी हो चुका है. तत्कालीन बीडीओ व थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. मसजिद के मोतबल्ली मो रिजवान, सदर मो निजाम, सचिव मो दाउद आदि के मुताबिक पांच बार डीएम से लेकर बीडीओ के जनता दरबार में ग्रामीणों के द्वारा घेराबंदी के लिये आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो कमरूद्दीन अंसारी के अलावे ग्रामीण मो आलीमउद्दीन, मो सरफराज, मो लतीफ, मो इसरायल आदि ने कब्रिस्तान के घेराबंदी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >