65 लीटर देसी शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा-राजपुर पंचायत के लठिया से पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया

पीरीबाजार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा-राजपुर पंचायत के लठिया से पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया, हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा. मामले की जानकारी देते हुए पीरीबाजार के थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि 65 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बाइक को जब्त किया गया है. ग्लैमर बाइक नीले रंग है एवं बाइक चोरी की है. जिसको लेकर मुंगेर के कोतवाली थाना में कांड संख्या 44/24 दर्ज है. वहीं मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >