लखीसराय : समाहरणालय स्थित डीआरडीए के सभागार में मंगलवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रामरूप सिंह ने की.
बैठक में बाढ़ आपदा की तैयारी के लिए विश्लेषण और संवेदनशीलता के आक लन के आधार पर आपदा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा की गयी. स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि बाढ़ क्षेत्र पिपरिया, सूर्यगढ़ा, बड़हिया के लिए पशुचारा, पशु दवा, सर्पदंश गोली एवं शुद्ध पेयजल के साथ साथ आवश्यक दवा क्रय करने की व्यवस्था जल्द की जाये. ताकि बाढ़ के समय अधिक समस्या न हो. साथ ही इन क्षेत्रों के लिए मोबाइल मेडिकल टीम का भी गठन किया जाये.
वहीं पीएचइडी विभाग को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने एवं किन किन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है उसे चिह्न्ति करने का निर्देश दिया गया. आपदा प्रबंधन को जिले में नावों की संख्या की जानकारी प्राप्त करने एवं सभी नावों को मरम्मत को कहा गया.
मौके पर एडीएम सूर्यनारायण सिंह, उप विकास आयुक्त मिनिंद्र कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो तारिक अनवर, डीआरडीए निदेशक रविंद्र कुमार, डीपीएम मो खालिद हुसैन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बीडीओ अजय कुमार, मंजू कुमारी कणकण, कामिनी देवी, हरिश्चंद्र भगत एवं सभी प्रखंड के अंचलाधिकारी मौजूद थे.
