61 लीटर शराब जब्त, छह शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों में चलाये गये सघन जांच अभियान के दौरान अज्ञात अवस्था में रखे 61 लीटर बियर बरामद कर छह शराबी को भी पकड़ा है

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों में चलाये गये सघन जांच अभियान के दौरान अज्ञात अवस्था में रखे 61 लीटर बियर बरामद कर छह शराबी को भी पकड़ा है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल नदी से एक बैग में लावारिस अवस्था में रखे 61.900 लीटर बियर को बरामद किया गया, जबकि कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट से कवैया चौक काली स्थान निवासी भगवान साव के पुत्र चंदन साव व हसनपुर निवासी चरित्र साव के पुत्र गुड्डू साव, सूर्यगढ़ा बाजार से मो इब्राहिम के पुत्र मो शाहजाद, मो खलील के पुत्र मो साबिर व मो अदालत के पुत्र ताराउद्दीन उर्फ छोटू व माणिकपुर से सुधीर सहनी के पुत्र सूरज सहनी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >