पहले तीन राउंड में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम राउंड तक बढ़त बनाये रखी लखीसराय. लखीसराय विधान सभा क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड में जदयू के रामानंद मंडल 2125 मतों से आगे रहे.दूसरे राउंड में श्री मंडल भाजपा के विजय कुमार सिन्हा से 1863 मतों से बढ़त बनाये हुए थे.तीसरे राउंड में यह अंतर घटकर 1257 मतों का हो गया.मतगणना के चौथे राउंड में विजय सिन्हा पहली बार 1583 मतों से आगे हुए.पाचवें राउंड में श्री सिन्हा 4824 मतों से आगे चल रहे थे.छठ राउंड में यह अंतर बढ़कर 5785 हो गया. सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के रामानंद मंडल से 9253 मतों से आगे थे. मतगणना के नौंवें दौर में यह अंतर बढ़कर 10243 हो गया.ग्यारहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 9107 मतों से आगे थे. जबकि 12 वें राउंड में मतों का अंतर 8623 रहा.13 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 9525 मतों से आगे चल रहे थे. 14 वें राउंड में यह अंतर धटकर 7298 हो गया. 15 वें राउंड में अंतर धटकर 5074 रह गया. 16 वें राउंड में अंतर 4441 मत का रहा.17 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मात्र 3366 मतों से आगे चल रहे थे. और मुकाबला दिलचस्प दिखने लगा लेकिन 18 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने जदयू प्रत्याशी पर 5271 मतों की बढ़त बना ली.19 वें राउंड में अंतर बढ़कर 5889 हो गया.जबकि 20 वें राउंड में मतों का अंतर 6347 था. मतगणना के 21 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 7012 मतों से आगे चल रहे थे. जबकि 22 वें राउंड में वे 7188 मतों से बढ़त बनाये हुए थे.मतगणना के 23 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने जदयू प्रत्याशी पर 9280 मतों की बढ़त बना ली.24 वें राउंड में यह अंतर धटकर 7935 रह गया.जबकि 25 वें और अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा 75568 मतों के साथ विजयी धोषित हुए.उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के रामानंद मंडल को 68895 मतों से संतोष करना पड़ा.
पहले तीन राउंड में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम राउंड तक बढ़त बनाये रखी
पहले तीन राउंड में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम राउंड तक बढ़त बनाये रखी लखीसराय. लखीसराय विधान सभा क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड में जदयू के रामानंद मंडल 2125 मतों से आगे रहे.दूसरे राउंड में श्री मंडल भाजपा के विजय कुमार सिन्हा से 1863 मतों से बढ़त बनाये हुए थे.तीसरे राउंड में […]
